फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकानदार पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। गोटवा में मामूली कहासुनी में बिरयानी के दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मरहा निवासी राम कुमार ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के अनूप कुमार गोटवा स्थित भाई अमन उर्फ मोनू की बिरयानी की दुकान पर आया। इस दाैरान दुकान से गायब टिफिन को लेकर आपस में बातचीत हो रही थी। इसी बात को लेकर अनूप अपशब्द कहने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। विवाद के कुछ देर बाद अनूप फिर दुकान पर आया और भाई अमन उर्फ मोनू पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराकर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवादज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें