फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो गंभीर

Sat, 08 Nov 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बढ़ौनी शिवपुर गांव में तीन नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दी तहरीर में किरन ने बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे विपक्षी ओंकार, निरंकार, मीना देवी और गौतम उसके घर आ धमके। सभी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, सब्बल और डंडे से हमला कर दिया। जब उसके माता-पिता बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी प्राणघातक वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ कर सामान भी क्षतिग्रस्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें