बस्ती। थाना लालगंज क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाद के दौरान गंभीर मारपीट का मामला सामने आया। संजू पत्नी मनोज निवासी कम्हरिया ने तहरीर दिया कि अपने आलू बिठाने के लिए गोबर का खाद फेंक रही थीं। इसी बात को लेकर जोगिंदर, राजेंद्र, रोशन, पलटू और मुन्ना सहित अन्य ने लाठी-डंडा, टांगी पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में वादी परिवार को चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद