फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 19 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोतवाली क्षेत्र के रंजीत काॅलोनी की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के रंजीत काॅलोनी निवासी 45 वर्षीय युवक का घर के कमरे में फंदे से लटका शव पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय कमल राय का परिवार रंजीत काॅलोनी में रहता है। जहां उनकी पत्नी अरुणिमा राय, बेटा अभिजीत राय, अभिजीत की पत्नी और एक पोता आर्य रहते हैं। अभिजीत बेरोजगार थे, जबकि उनकी पत्नी शिक्षक बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अभिजीत राय का घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। उसी के बाद शुक्रवार रात अभिजीत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई। जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के सदस्य व पुलिस वालों के साथ उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें