फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ नाजिया के घर का निर्माण

Sun, 19 Nov 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की जन सुनवाई में शुक्रवार को नाजिया ने खुद पर डाल लिया था पेट्रोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी बस्ती। थाना क्षेत्र के जितुआपुर निवासी नाजिया खातून के मकान का निर्माण शनिवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को डीएम अंद्रा वामसी की जन सुनवाई के दौरान नाजिया खातून ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। इसके बाद हरकत में आया प्रशासनिक अमला ने महिला की जमीन की पैमाइश कराई। शनिवार को लेखपाल व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उसके मकान का निर्माण शुरू कराया गया।
जानकारी के अनुसार, नाजिया अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लंबे समय से अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे रही थीं। मगर, उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे आहत होकर वह शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कने लगीं। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक कर अफसरों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद कलक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आया प्रशासनिक अमला आननफानन महिला के गांव पहुंचा। नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह, राजस्व निरीक्षक दिनेश तिवारी, मनोज गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। शनिवार सुबह नाजिया के मकान का निर्माण शुरू हो गया था। मौके पर लेखपाल मोहम्मद नाईफ व कलवारी पुलिस की टीम मौजूद मिली। नाजिया ने बताया कि अब वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

...
कोट
नाजिया की शिकायत का निस्तारण कर उसके मकान का निर्माण शुरू करा दिया गया है। मौके पर एक राजस्व कर्मी और पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। शनिवार को नाजिया से बात हुई है तो वह अब संतुष्ट हैं।
-गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें