फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुपट्टे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Aug 2023 02:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान, बस्ती।

सार

नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी गंगाराम यादव बभनान कस्बे में छपिया थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के सामने मिठाई व चाय की दुकान चलाता था। सोमवार की रात वह घर से खाना खाकर दुकान में सोने चला। सुबह उसका शव मिला।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के बभनान कस्बे में एक 35 वर्षीय युवक का शव छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी गंगाराम यादव बभनान कस्बे में छपिया थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के सामने मिठाई व चाय की दुकान चलाता था। सोमवार की रात वह घर से खाना खाकर दुकान में सोने चला।

मंगलवार को जब वह देर तक भगत सिंह नगर वार्ड में स्थित अपने मकान से पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। दिवंगत का भाई जब उसके दुकान पर पहुंच रोशनदान से अंदर देखा तो वह सन्न रह गया।
विज्ञापन


दुकान के पिछले हिस्से में गंगाराम का शव दुपट्टे के सहारे छत में लगे पंखे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची छपिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें