फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: चादर के फंदे में लटका मिला युवक का शव

Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव की घटना
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पुलिस चौकी हड़िया के पास स्थित अमौली गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के पंखे में चादर के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के महसों निवासी दुर्गेश यादव (22) पुत्र राम सुरेश पिछले 15-20 वर्षों से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव में अपनी मां के साथ रहते थे। जबकि पिता राम सुरेश यादव, बहन महिमा व छोटा भाई राकेश यादव महसों में ही रहते हैं। उनका भी यहां आना-जाना लगा रहता है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात दुर्गेश ने अपने दोस्तों को घर बुलाया था। उन लोगों के साथ मछली बनाकर खाया था। दोस्तों के चले जाने पर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक न जगने पर जब जगाने पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर इसकी सूचना परिजनों को दी। थोड़ी देर में हड़िया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दुर्गेश यादव पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के साथ रहते थे। कुछ माह पहले उनकी मौत के बाद दुर्गेश के पास कोई काम नहीं रह गया था। जिसे लेकर वह परेशान रहते थे। फिलहाल कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें