फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 26 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बनगवा खास में रविवार रात करीब नौ बजे 30 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे घर के सभी सदस्य खाना खाने जा रहे थे। विनोद को भी खाने के लिए बुलाने पर पता चला कि उसने कमरे के अंदर से दरवाजे में कुंडी लगा रखी है। देर तक दरवाजा नहीं खुलने से अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। विनोद ने पंखे में साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा रखी थी। शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक विनोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपने पीछे पत्नी व एक लड़का-लड़की छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें