लालगंज के भिटौरा में डुग्गी मुरादी कर 82 का नोटिस चस्पा करते चौकी प्रभारी सुदीप यादव
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में शुक्रवार को चौकी इंचार्ज कुदरहा ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले फरार आरोपी के घर पहुंच कर डुग्गी-मुनादी कर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। परिवार वालों को आगाह किया की न्यायालय की ओर से निर्धारित समयावधि के भीतर अगर आरोपी लड़की के साथ न्यायालय या पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं होता है तो अगली विधिक कार्रवाई कुर्की के रूप में की जाएगी।
शुक्रवार दोपहर बाद चौकी इंचार्ज सुदीप यादव, कांस्टेबल लालू यादव, शेषनाथ डुग्गी के साथ ग्राम सभा भिटौरा में पहुंचे। इसके बाद गांव में मुनादी करा कर न्यायालय का आदेश सभी को सुनाया। बता दें कि पहली फरवरी को नाबालिग के अपहरण का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। जिसमें भिटौरा गांव के रहने वाले भालचंद्र एक गांव की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। संवाद