फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 08 Jul 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव की 26 वर्षीय महिला का फंदे से लटका शव मिला। रात में दो बेटियों के साथ वह कमरे में सोई थी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिवार लोग कमरे में गए तो फंदे से लटका शव मिला। महिला के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के कारणों के बारे में परिवार के लोग अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन


अरजानीपुर गांव के सुजीत प्रजापति परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। दो महीने पहले पत्नी व्यंजना व दो बेटियों के साथ घर आए। बृहस्पतिवार/शुक्रवार रात को छत के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर पत्नी व्यंजना ने फांसी लगा ली। मृतका के पिता धरमदीन निवासी गायघाट थाना छपिया जिला गोंडा की लिखित सूचना पर परशुरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि रात को 2:30 बजे पीआरवी टीम के जरिए घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया गया। विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी गई। व्यंजना की शादी छह साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां छह वर्षीय श्रद्धा 6 तथा 11 माह की श्रेया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें