फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलेगा विशेष आयुष्मान पखवाड़ा, गांव-गांव निशुल्क बनेगा कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चलेगा विशेष आयुष्मान पखवाड़ा, गांव-गांव निशुल्क बनेगा कार्ड
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान संचालित होगा। अभियान के दौरान अधिकाधिक कार्ड बनाने के लिए सभी एमओआईसी तथा बीडीओ सक्रियता से जुटें। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
यह निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम ने कहा है कि आशा, एएनएम, सीएचओ, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, कोटेदार छूटे हुए पात्र व्यक्ति व परिवार की सूची तैयार कर आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने प्रतिदिन की रिपोर्ट सीडीओ तथा सीएमओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए यह आवश्यक है कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्रों को प्राप्त हो। पखवाडे़ के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करें तथा उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास करें कि सभी पात्र परिवार कि कम से कम एक सदस्य का कार्ड अवश्य बन जाए। बताया कि अभियान के दौरान कार्ड बनवाने पर आशा, आरोग्य मित्र, पंचायत सहायक, सीएचओ को पांच रुपये प्रति कार्ड प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक से अधिक कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार 10 रुपये यह राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें