फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Sun, 21 Jul 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिनिच। गौर क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के बलुआ गांव के वृद्ध का पेड़ से लटका शव मिला। घर के पीछे नीम के पेड़ पर डाले गए झूले की साड़ी में फंदा लगाया गया था।
दयाराम की पतोहू अर्चना ने बताया कि रात दस बजे घर के सारे सदस्य खाना खा कर सो गए थे। सुबह जब वह जागी तो घर के पीछे जाने पर देखा कि उसके ससुर नीम के पेड़ पर डाले गए झूले में लगी साड़ी के फंदे से लटक रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय चौकी पर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार राजभर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट मंजीत ने टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दयाराम की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उनके एक लड़का और दो लड़की है। सबकी शादी हो चुकी है। बेटा राकेश गुजरात में मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। मौके पर चौकी प्रभारी सचिन्द्र, ग्राम प्रधान भारत चौधरी व शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें