फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला मोटर मैकेनिक का शव

Mon, 23 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेबन के पास किराये के मकान में रहने वाले युवक का फंदे से लटका शव मिला। फंदा लगाने से पहले अजय यादव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। जबकि पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे की पत्नी और बेटियों ने मिलकर मारा है। दुबौलिया क्षेत्र के मझियार गांव निवासी राम किशोर यादव का बेटा अजय मोटर मैकेनिक था। उसकी पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी है। उसने रूपा से दूसरी शादी की थी। रूपा की पहले से दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, रविवार की सुबह बेटे की मौत की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक राना डीपी सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। संवाद⦰
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें