फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का शव तालाब में मिला

Wed, 22 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बड़हर गांव से पांच दिन से गायब वृद्ध महिला का तालाब में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़हर गांव की मुरता देवी (85) के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। 16 नवंबर की रात मुरता देवी अचानक कहीं गायब हो गईं। उनके पुत्र ने घटना की सूचना थाने पर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक मुरता देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिजन रिश्तेदारों व आसपास के गांवों में उनकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोगो ने गांव के पश्चिम तालाब की झाड़ियों में फंसा वृद्ध महिला का शव देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पहचान की। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें