फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महुली से लापता युवती का मिला शव

Tue, 05 Sep 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा भदेश्वरनाथ रोड पर चांदमारी बाग में बने पुल के नीचे युवती का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जिसकी शिनाख्त संतकबीरनगर जिले के महुली थाने के बंधूपुर निवासी फूलकुमारी के रूप में हुई। उसकी शादी सीतापुर में हुई थी लेकिन पिछले छह महीने से वह मायके में रह रही थी। एक सितंबर को घर से निकली थी। परिवार के लोगों ने महुली थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव पुल के नीचे भरे पानी में उतराया मिला। उसके कपड़े दुरुस्त हैं और शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं लेकिन शव दो दिन पुराना लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। दाहिने हाथ में फूल कुमारी का गोदना (टैटू) और बाएं हाथ में बिच्छू बना हुआ है। जिसके जरिये उसकी पहचान हुई। घटना के बारे में महुली पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें