फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीवार तोड़कर मिठाई की दुकान में घुसा डंपर, पांच घायल

Tue, 05 Sep 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के पूरब तिराहे पर कुदरहा की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। अनियंत्रित डंपर की चपेट में सड़क किनारे ठेला लगाने वाले चार लोगों को लिया। इसके बाद निकट स्थित मिठाई की दुकान की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। यहां दुकान मालकिन भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे वह भी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां दो लोगो को डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े सात बजे गायघाट पूरब चौराहे पर ठेले पर फल बेचने वाले ज्ञानू, सूरज, नीरज और शंकरघर जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक धनघटा की तरफ से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ गए। डंपर चारो को चपेट में लेते हुए सड़क के किनारे स्थित श्री श्याम स्वीट हाउस की दीवाल तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया। यहां मालकिन गीता को भी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गीता व ज्ञानू सोनकर को गंभीर चोट आई वहीं सूरज, नीरज और शंकर को हल्की चोट आई।

मौके पर पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया जहां सूरज, नीरज और शंकर का इलाज कर घर भेज दिया गया। वहीं गीता देवी और ज्ञानू सोनकर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें