रुधौली। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग स्थित नसीबगंज चौराहे पर मंगलवार सुबह पवन अग्रहरि की पत्नी सुमन (24) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह सामने आई है।
बताया गया कि सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अवदही कला निवासी सुमन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पवन कुमार से हुई थी। उसके चार माह का एक पुत्र है। घर में पति पवन के अलावा ससुर जवाहर अग्रहरि और सास सत्यमी देवी रहते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इससे तंग आकर सुमन ने कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। परिजन ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद