फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन से लापता मजदूर का कुआनों नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता मजदूर का कुआनों नदी में मिला शव
विज्ञापन

- लकड़ी के पुल के बीच फंसा था संचित यादव
- सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर, बस्ती। तीन दिन से लापता सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा के दाऊडीह निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का कुआनों नदी के धोबहा घाट पर बने लकड़ी के पुल के नीचे फंसा शव पाया गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दाउडीह निवासी संचित यादव मेहनत मजदूरी करने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को अपने भाई के साढू़ के अंतिम संस्कार में शामिल होने पत्नी सुशीला के साथ साइकिल से गौर थाने के बेलवरिया जंगल गांव में गए थे। उनकी पत्नी सुशीला का कहना है कि उन्हें गांव के ही एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल से घर भेजकर खुद वह देर शाम साइकिल से ही लौट रहे थे। घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने में पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बुधवार को धोबहा घाट के पास उनकी साइकिल व चप्पल मिली। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:00 बजे उनका शव धोबहा घाट ग्राम तुरकौलिया उर्फ करमाहिया के पास मिला। जो काफी फूल गया था। पुलिस के फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना कर आवश्यक नमूना संग्रह किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेष सिंह ने बताया कि प्रथम दृृृष्टया नदी में गिरकर डूबने से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है।
-
मजदूरी करके जीवन यापन करते थे संचित

भानपुर। संचित यादव दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी सुशीला और दो बेटे प्रदीप और संदीप को छोड़ गए है। बड़ा बेटा प्रदीप पूना में मजदूरी करता है, जबकि संदीप मां के साथ घर पर ही रहता है। एक बेटी भी है, जिसका विवाह हो चुका है। जबकि दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें