फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 20 Jul 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महराजगंज(,बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दुबौला राकेश मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला नहरिया गांव नंदिनी (18) पुत्री राजू चौहान का ननिहाल खुटहना गांव में है। नंदिनी के पिता बाहर रहकर रोजगार करते हैं। तीन माह से मां नीता चौहान के साथ ननिहाल में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह घर के अन्य सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। सुबह नंदिनी अपनी नानी के साथ घर पर अकेली थी। उसकी नानी बीमार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई के बाद जब लोग वापस घर पहुंचे। नंदिनी को बाहर नहीं देखकर लोगों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर भीतर जाकर देखा तो अवाक रह गए। घर के भीतर साड़ी के फंदे से नंदिनी का शव पंखे से लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह स्पष्ट होगी। अन्य बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें