दुबौलिया। रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गए थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर परिवार व गांव के लोग दिल्ली गए और पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह शव लेकर लौटे।
दामोदरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र राजू चौहान पिछले शनिवार को कुछ लोगों के साथ दिल्ली में रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गया था। बृहस्पतिवार की शाम को परिजनों को सूचना मिली कि अक्षय की फंदे से लटकने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव लेकर सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अक्षय के बड़े भाई सोनू, छोटे भाई अमित तथा बहन आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद