फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समूह संचालिका का फंदे लटका मिला शव

Sun, 23 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो सुभावती,
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव की रहने वाली थी सुभावती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरा खुर्द गांव की 45 वर्षीय महिला का शनिवार की सुबह आम के पेड़ से लटका शव मिला।
जानकारी के अनुसार, कटरा खुद गांव की रहने वाली सुभावती देवी (45) पत्नी सोनू शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गई थी। सुबह 5:30 बजे गांव के एक बुजुर्ग ने सूचना दी कि सुभावती का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सुभावती के पति, बेटा शिवम और बेटी खुशबू रोने लगे। वह लोग शव को लेकर घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे, चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्र ने घटना की छानबीन की। ग्रामीणों के मुताबिक सुभावती गांव में रहकर समूह संचालित करती थी। सुभावती के पति सोनू दिमागी रूप से कमजोर थे हैं। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है। आर्थिक तंगी से पूरा परिवार जूझ रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें