फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: विद्यालय के आवासीय कक्ष में फंदे से लटका मिला कक्षा आठ के छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 Feb 2023 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

बस्ती के सोनहा थाना इलाके में स्थित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय जोगिया में शनिवार देर रात कक्षा आठ के छात्र का कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने हत्या और साजिश का आरोप लगाया  है।
विज्ञापन
बस्ती के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में फंदे से लटका मिला छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय जोगिया में पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र का कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन


प्रशासन रात में ही पोस्टमार्टम कराना चाह रहा था, लेकिन परिवार के लोगों के विरोध के कारण नहीं हो पाया। परिवार के लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर ज्यादा है कि बिना उन लोगों के पहुंचे  शव को फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया गया। पंचनामा भी उनके गैर मौजूदगी में कर दिया गया। 

प्रशासन का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है लेकिन परिवार के लोग विद्यालय प्रशासन पर साजिश और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि संतकबीरनगर जिले के लहुरादेवा जगदीशपुर निवासी कृष्णा त्रिपाठी (14) पुत्र संजय कुमार त्रिपाठी समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित आश्रमपद्धति विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था। 
विज्ञापन


पिछले सोमवार को वह अपने घर से स्कूल लौटा था। साथियों की मानें तो शनिवार की शाम वह सभी के साथ खेल रहा था। अचानक अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा न खुलने पर उसके एक चचेरे भाई और साथियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। मगर दरवाजा नहीं खुला। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद सहपाठियों ने खिड़की से देखा तो कृष्णा का शव कमरे के पंखे से मफलर में बंधा हुआ लटक रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद ने जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन को इसकी सूचना दी। मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें