फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छात्रावास में फंदे से लटका मिला 8वीं के छात्र का शव

Sun, 19 Feb 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कृष्णा तिवारी  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर की घटना
विज्ञापन

- पिता ने हत्याकर फंदे से लटकाने का लगाया आरोप
-परिवारवालों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को सील किया
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। जोगिया भानपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस ने परिवार के लोगों के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर सील कर दिया। बताया गया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या करके शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन ऐसा किया गया।
मृत छात्र संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लहुरादेवा जगदीशपुर निवासी संजय तिवारी का बेटा कृष्णा (14) है। वह सर्दी की छुट्टी खत्म होने के एक महीने बाद 13 फरवरी को विद्यालय पहुंचा था। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार का कहना है कि शाम 5:30 बजे छात्र कृष्णा ने खुद को छात्रावास के कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर होने पर उसके साथी छात्रों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर संदेह हुआ। उसी विद्यालय में पढ़ने वाला कृष्णा का चचेरा भाई आदित्य भी पहुंच गया। छात्रों ने खिड़की से झांक कर देखा तो कृष्णा का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद छात्रावास के गार्ड और परिवार के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने डीएम प्रियंका निरंजन को भी सूचित किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अतुल आनंद और सीओ प्रीति खरवार मौके पर पहुंच गईं। शव को सील कर पुलिस थाने ले गई। देर रात पिता व परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। एसपी आशीष श्रीवास्वत का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें