फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: सात करोड़ से होगा बस्ती-मुंडेरवा-कांटे मार्ग का निर्माण

Sat, 18 Feb 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिगना मुंडेरवा मार्ग जिसे पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड मरम्मत करवाएगा
विज्ञापन
बस्ती। शहर के टीबी अस्पताल से लेकर कांटे तक की बस्ती-मुंडेरवा मार्ग की सूरत बदलने वाली है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। 24 किमी इस मार्ग को सात करोड़ की लागत से तीन चरणों में बनाया जाएगा। आबादी वाले क्षेत्र में सीसी सड़क का निर्माण होगा। जबकि पूरी सड़क कंक्रीट व कोलतार से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के अमहट से लेकर कांटे तक पीडब्लूडी की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी इस मार्ग के निर्माण को लेेकर लंबे समय से प्रयासरत था। करीब चार माह पहले पीडब्ल्यूडी ने सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर डीएम की सहमति से शासन को भेजा था। इसके बाद शासन ने इस मार्ग के निर्माण को तीन चरण में बनवाने की सहमति दे दी। इसमें आबादी वाले क्षेत्र में 6 किमी सड़क के लिए करीब 2.50 करोड़, कंक्रीट व कोलतार की 10 किमी सड़क के लिए 1.60 करोड़ जबकि तीसरे चरण में आठ किमी सड़क के लिए 2.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इसके निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में मार्च तक की समय सीमा शासन ने तय की है।
शासन की स्वीकृति की पुष्टि एक्सईएन निर्माण खंड एके सिंह ने की है। कहा कि सड़क निर्माण के लिए जल्दी ही निविदा करा दी जाएगी। सड़क का निर्माण समय सीमा में हो जाएगा। कहा कि शहरी क्षेत्र के नगर पालिका की सड़क को भी हस्तगत करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें