फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस के चंगुल से भागे बाइक लिफ्टर का नदी में मिला शव, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 29 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/बनकटी। पांच दिन पहले पुलिस की चंगुल से छूटकर भागे बाइक लिफ्टर विजय चौहान का शुक्रवार को लालगंज थाने के अमोढ़वा गांव के पास कुआनो नदी में शव मिला। शव निकालने पहुंची पुलिस को देख जुटे ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। पिता और बहन ने लालगंज पुलिस को विजय की मौत का जिम्मेदार बताते हुए केस दर्ज करने की मांग को लेकर नदी में कूद गए। काफी समझाने के बाद दोनों पानी से निकले। करीब चार घंटे मान-मनव्वल के बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद शव को पानी से निकालने दिया। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर अमोढ़वा गांव के पास कुआनो नदी में एक शव उतराया हुआ देखा। बाद में शव की पहचान बानपुर निवासी बाइक लिफ्टर विजय चौहान के रूप में की गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विजय के पिता बाली चौहान और बहन प्रियंका पहुंच गईं। दोनों आरोप लगाने लगे कि हल्का दरोगा और बीट सिपाहियों के उकसाने की वजह से विजय की नदी में कूदने से मौत हुई। पिता ने आरोप लगाया कि पांच दिन पहले लालगंज थाने की पुलिस ने पिपरपाती मुस्तहकम गांव निवासी मुकेश को अमोढ़वा बानपुर से गिरफ्तार किया था। मुकेश के साथ में मौजूद बेटा विजय उस दिन से लापता था। उसके लापता होने की सूचना बृहस्पतिवार को लालगंज थाने पर दी गई थी।
इधर, काफी संख्या में जुटे ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और शव निकलवाने से इन्कार कर दिया। उसकी बहन और पिता भी उसी नदी में कूद गए। आसपास खड़ी भीड़ ने समझा बुझाकर दोनों को निकलवाया। करीब 4:30 घंटे तक प्रयास के बावजूद पुलिस शव नहीं निकलवा पाई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद शव को नदी से निकलवाया।
विज्ञापन

...
गिरफ्तारी के समय महेश के साथ था विजय
लालगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर पिपरपाती मुस्तहकम गांव निवासी मुकेश को अमोढ़वा बानपुर से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार उसके साथ गिरोह का गुर्गा विजय चौहान भी था। मगर, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विजय चौहान नदी में कूद गया था। इसके बाद पुलिस मुकेश को लेकर थाने चली गई और चोरी की बाइक के साथ उसका चालान कर दिया। पिता बाली का कहना है कि विजय तभी से लापता था। उन्होंने यह भी बताया कि विजय को गिरफ्तार करने के लिए लालगंज पुलिस हफ्तों से घर पर दबिश दे रही थी, लेकिन 25 दिसंबर को मुकेश की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस घर पर नहीं आई।
...
गुमशुदगी की सूचना से इन्कार
लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि विजय के खिलाफ दर्जनभर से अधिक केस दर्ज हैं। उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसके गांव के पास नदी में उसका शव मिला। एसओ ने गुमशुदगी की सूचना देने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें