फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को 2030 तक वेटिंग की समस्या से मिलेगी मुक्ति : रेल मंत्री

Fri, 29 Dec 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
-साढ़े नौ साल में 3700 किमी नई पटरियों का हुआ विस्तार, प्रतिदिन बिछाई जा रही 14 किमी पटरियां
विज्ञापन




- पीएम बनने के बाद सबसे पहले मोदी ने रेलवे में अमूल चूल परिवर्तन लाने का किया प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में प्रतिदिन 14 किमी नई पटरियां बिछ रही हैं। साढ़े नौ साल के भीतर 3700 किमी नई रेल लाइन बनाई गई हैं। इससे 2030 तक रेल यात्रियों को वेटिंग की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्ती समेत देश के 1300 रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का बनाया जा रहा है। इसमें बस्ती भी शामिल हैं।

रेल मंत्री शुक्रवार को यहां शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के पहले लोग रेलवे का मतलब दूध देने वाली गाय समझते रहे। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले रेलवे के आमूलचूल परिवर्तन का प्रयास शुरू किया। उनसे पहले देश में रेल बजट मात्र 35 हजार करोड़ रुपये का हुआ करता था। मोदी के कार्यकाल में यह बढ़कर दो लाख 40 हजार करोड़ रुपये का हो गया। इसमें सबसे बड़े प्रदेश यूपी का हिस्सा सबसे अधिक 17 हजार करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलमंत्री ने कहा कि रेलवे में पांच लाख नई भर्तियां की गई हैं। इसका सर्वाधिक लाभ यूपी के लोगों को मिला। हमने किसी भी विकसित देश की तकनीक अपनाए बगैर अपने दम पर क्लास वन की ट्रेन वंदे भारत का निर्माण किया। देश के इंजीनियरों ने इसके निर्माण में ऐसा कमाल किया कि ड्राइवर के केबिन में रखा पानी का ग्लास भी नहीं हिलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें