छावनी(बस्ती)। थाना क्षेत्र के रेड़वल गांव के पास शनिवार की शाम को सड़क के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मिलने की चर्चा फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहचान कराया तो शव की पहचान अजमत अली (35) के रूप में हुई। वह गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के रायगंज के रहने वाला था और क्षेत्र के अमोढ़ा बाजार में अपने मामा युनुस के घर दो महीने से रह रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। संवाद