फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

Tue, 05 Aug 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग सुमही के पास सोमवार को शाम को रेलवे ट्रैक किनारे 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि शाम को रेल कर्मचारी कांटा वाला रजनीश कुमार ने थाने में मेमो दिया। बताया कि गौर रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पश्चिम सुमही रेलवे क्रॉसिंग के पास अप रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा है। तलाशी में उसकी पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत लग रहा है। शव देखने से लग रहा है कि दो दिन पहले का है। पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन



जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत



बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोरऊ निवासी अर्जुन गौतम की 16 वर्षीय बेटी कुसुम को सोमवार सुबह भूसा निकालते समय पैर में जहरीले जंतु ने डस लिया। तत्काल उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी और अचेत हो गई। परिजन तुरंत सीएचसी बनकटी ले गए, जहां चिकित्सक ने रेफर कर दिया। संतकबीरनगर अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें