कप्तानगंज (हरैया)। हरैया थाना क्षेत्र के थाना खास गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम छत की कुंडी से लटका युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरैया थाना पुलिस क्षेत्र के थाना खास निवासी सर्वेश श्रीवास्तव (35) मुंबई में काम करते हैं। छह महीना पहले मां की मौत के बाद वह घर आया था।बृहस्पतिबार की शाम 5:30 बजे को दो मंजिला मकान के कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों के मुताबिक सर्वेश नशे का आदी था, इसके चलते घर में आए दिन विवाद होता तो था।
हरैया पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर्वेश अपने भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद