फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। गांव वालों ने रविवार की रात करीब आठ बजे नशे में घूमते हुए देखा था।
विज्ञापन

वह गांव वालों से चाकू मांग रहा था। बताया जा रहा है कि युवक के शराब अधिक पीने के कारण उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी श्यामू (40) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। गांव के लोगों का कहना है कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह नशे में धुत था और चाकू मांग रहा था। अनहोनी के डर से किसी ने उसे चाकू नहीं दिया।गांव के लोग उसे समझा-बुझाकर घर ले गए। इसके बाद श्यामू का शव नीम के पेड़ से साड़ी से फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना के बाद हर्रैया के एसएचओ तहसीलदार सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। गांव वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें