फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। छनवतिया गांव में सोमवार की शाम युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने खाली पड़े एक मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटके शव को घर का ताला तोड़कर नीचे उतारा।
ग्रामीणों के मुताबिक, 20 वर्षीय विशाल मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका इलाज बड़े भाई दिल्ली में करवा रहे थे।
विशाल की माता रेशमा देवी पत्नी श्रीनाथ ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे अपमी दोनों छोटी पुत्रियों के साथ घर पर मौजूद थी।
कुछ देर पहले घर से निकला विशाल जब वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। इसी बीच घर से कुछ ही दूरी पर खाली मकान पर जाने पर पता चला कि अंदर से लोहे के चैनल में ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

संदिग्ध लगने पर जंगले से अंदर झांकने पर विशाल कमरे में लटका दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद चैनल में लगा ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। देखने से ऐसा लगा कि विशाल ने सीढ़ी लगाकर आलमारी पर चढ़कर रस्सी के सहारे झूल गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उनका कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इससे वह परेशान रहता था।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें