फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 02 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज के ग्राम बिछियागंज गांव में शमीम के दरवाजे पर लगी भीड़।
विज्ञापन
मानिकचंद(बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के राजस्व पुरवा बिछियागंज के एक युवक का अपने घर के कमरे में लटका हुआ शव मिला है। छत के कुंडे से रुमाल के सहारे युवक ने फांसी लगाई है। युवक डिप्लोमा इन लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी का छात्र था। इन दिनों वह मेडिकल कॉलेज में अप्रेटिंस कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र वाल्टरगंज के बिछियागंज गांव निवासी 25 वर्षीय मो. शमीम शनिवार की सुबह चार बजे सेहरी खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह के 8.30 बजे तक नहीं जागने पर उनकी मां सैहरुनिशां जगाने पहुंची। बंद दरवाजे पर कई बार आवाज दीं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में उन्होंने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। बेटे का शव कुंडे से लटका देख वह चीखने लगीं। परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़ पड़े। शमीम का शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल इस मामले में अभी कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है।
परिजनों के मुताबिक, शमीम घर में सबसे छोटे थे। इनके एक भाई अबूू कैश बंगलौर में मेहनत मजदूरी करते हैं। दूसरे भाई शबू कैश घर पर रहकर खेती का काम देखते हैं। पिता गोरखपुर के सहजनवां तहसील में अमीन हैं।
विज्ञापन


बेहद शांत स्वभाव के थे शमीम
शमीम के मौत की सूचना पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के सहयोगी कर्मियों ने बताया कि शमीम बेहद शांत स्वभाव के थे। दो माह पहले वे यहां ज्वाइन किए थे, मगर उनकी दोस्ती भी कम लोगों से ही थी। बताया कि वह अपने काम से काम ही रखते थे। वह मन की बात भी किसी ने नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें