फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किराये के मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के हाथा बुजुर्ग गांव में किराये के मकान में रहने वाले परिवार की 14 वर्षीय किशोरी का रविवार की रात कमरे में फंदे से लटका शव पाया गया। वजह के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भरौली निवासी बब्बू करीब तीन माह से परिवार के साथ हाथा बुजुर्ग गांव निवासी राम करन चौधरी के मकान में किराये पर रहते हैं। 14 वर्षीय बेटी महिमा का शव फंदे से लटका देख मां शकुंतला ने शोर मचाया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने भी परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें