परशुरामपुर। बनगवां खास गांव में सोमवार की देर शाम किशोरी का शव कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया।
17 वर्षीय किशोरी के भाई संतोष कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के साथ खेत में काम कर रहा था। शाम को घर पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में लगी खिड़की से देखा उसकी बहन खुशबू छत के कुंडे से लटकी हुई है। संतोष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंच कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
घटना की वजह बताने के बारे में परिजन तथा गांव वाले चुप हैं। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद परशुरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद