फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन पहले घर से निकली किशोरी का शव मनोरमा में मिला

Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मां बोलीं- तीन दिन पहले घर से नाराज होकर निकली थी पिंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। मनोरमा नदी में कुसमौर के पास शुक्रवार को पानी में उतराया किशोरी का शव मिला। शव की शिनाख्त नागपुर निवासी पिंकी के रूप में हुई। तीन दिन से वह घर से गायब थी, लेकिन पिता रामनिहोर ने उसे खोजने का प्रयास नहीं किया। इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया। इस बात का जवाब परिजन नहीं दे रहे हैं। परशुरामपुर थाने के एसएचओ का कहना है कि परिजनों ने युवती के गायब होने की सूचना नहीं दी थी।
परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि मनोरमा नदी में कुसमौर के पास एक शव पानी में उतराया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद नागपुर निवासी सीमा पत्नी राम निहोर यादव भी मौके पर पहुंचीं। शव को देखने के बाद सीमा ने उसकी पहचान 16 वर्षीय बेटी पिंकी यादव 1के रूप में पहचान की। सीमा ने बताया कि बुधवार को घर से नाराज होकर बेटी निकली थी। मां सीमा की सूचना पर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। एसएचओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें