फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के रिधौरा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। परशुरामपुर थाने के रिधौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 25 वर्षीय युवक रामशंकर की फंदे से लटकी लाश मिली। सुबह रामशंकर के पिता पप्पू ने दरवाजा खोला तो बेटे का शव छत की कुंडी से लटकते देखा।
विज्ञापन

पिता पप्पू ने परिजनों को बुलाया। इस बीच गांव के चौकीदार ने सूचना स्थानीय पुलिस चौकी घघौआ को दी। मौके पर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार जायसवाल पहुंचे। तब तक शव परिजन कमरे से बाहर निकाल चुके थे। परिजनों से पूछताछ की तो बताया कि सुबह बेटे ने नाश्ता किया और कमरे में चला गया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो जंगले से झांक कर देखा। अंदर फंदे से झूलता शव दिखा। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और परिजनों की मदद से नीचे उतारा। चर्चा है कि पति-पत्नी में कुछ दिनों से विवाद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर गुजारा करता था। उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें