गौर। सोमवार की रात टिनिच रेलवे स्टेशन के पूरब गेट संख्या 207 सी, मानपुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 40 वर्षीय युवक का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की, लेकिन मंगलवार तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने का लग रहा है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या कागजात नहीं मिले हैं। ऐसे में शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। कई व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेजों पर शव की तस्वीर और जानकारी साझा की गई है ताकि परिजन तक सूचना पहुंच सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी संपर्क साधा, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। संवाद