फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी विक्रेता की फंदे से लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदी विक्रेता की फंदे से लटकी मिली लाश
विज्ञापन

बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन-हरदिया मार्ग पर हवेलिया खास निवासी 26 वर्षीय युवक की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी लाश मिली। परिवार के लोग जिंदा होने की आस में उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी बड़ेवन विनोद कुमार यादव के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

हवेलिया खास निवासी अजय कुमार के घर बृहस्पतिवार को कथा होनी थी। परिवार में इसकी तैयारियां एक दिन पहले से की जा रही थीं। सुबह उठते ही करीब छह बजे किसी की नजर कमरे की छत की कुंडी में साड़ी के फंदे के सहारे लटकते अजय के बड़े बेटे दिनेश पर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। साड़ी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और जिन्दा होने की उम्मीद में पास में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पूर्व गायघाट क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका से उसकी शादी हुई थी। दिनेश (26) बुनिया का ठेला लगाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें