फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवर में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
युवक के डूबने की सूचना पर मनवर घाट पर लगी भीड़। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मनवर में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

नहाने के लिए पुल से नदी में लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया (बस्ती)। नहाने के लिए मनवर नदी में कूदे 19 वर्षीय युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। कस्बे से सटकर बही नदी के पुराने पुल से कूदने पर उसे डूबते देख बाहर खड़े छोटे भाई ने शोर मचाया। उसे बचाने के लिए लोग आगे बढ़े लेकिन युवक का पता नहीं चला। जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। तैराकों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को महुघाट के सामने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन था। जिसमें सहयोग करने के लिए गांव के लड़कों के साथ कबाड़ का काम करने वाले शकील का भाई अतीक (19) और उससे छोटा अफजल (13) भी गया। कुछ लड़के पास से होकर गुजरी मनोरमा नदी के पुराने पुल पर जाकर नदी में नहाने के लिए कूद रहे थे। अफजल ने बताया कि उसके बड़े भाई को तैरना भी नहीं आता था मगर दूसरे लड़कों की देखकर वह भी नहाने के लिए नदी में कूद गया। उभाई गांव के प्रधान राम सागर निषाद ने नदी डूबे अतीक को बाहर निकाला। घटना के बाद उसकी मां बेहोश हो गई। भाइयों का रो रोकर बुरा हाल है। शकील मूल रूप से लखनऊ के ठाकुरगंज थाना के बालागंज मोहल्ले का निवासी है, जो अपनी मां व दो छोटे भाइयों के साथ करीब पांच वर्ष पहले हर्रैया कस्बे से सटे महुघाट में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें