फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर आगे चल रहे वाहन से डीसीएम की टक्कर

Mon, 06 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया थाने के रजौली गांव के पास रात 11 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के निकट डीसीएम आगे चल रहे कि वाहन से टकरा गई। जिससे हाइवे पर एक लेन में घंटों आवागमन बाधित रहा। पुलिस और एनएचएआई की टीम के काफी प्रयास के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। इस दौरान लंबा जाम लग गया था।
शनिवार-रविवार रात गुवाहाटी से सामान लादकर डीसीएम दिल्ली जा रही थी। फोरलेन पर हरैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के निकट आगे चल रहे किसी वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आगे वाले वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। डीसीएम का चालक भी गाड़ी से कूद कर इधर-उधर हो गया। बीच रास्ते में डीसीएम के खड़े हो जाने से कुछ ही देर में बस्ती से अयोध्या लेन में महराजगंज तक जाम लग गया।सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने क्रेन मंगाकर डीसीएम को हटवाकर यातायात बहाल कराया। महराजगंज के चौकी प्रभारी जेपी मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना होने से जाम लगा था। उसे काफी प्रयास के बाद हटवाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें