फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। सोनहा क्षेत्र के डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बनवधिया के निकट बुधवार दोपहर 01:15 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम सामने खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक के पैर में चोट आई है। राहगीरों की मदद से चालक को सीएचसी ले जाया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के बलुआ निवासी ट्रक चालक फूल मोहम्मद दिल्ली से सामान लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर क्षेत्र के अमृत नगर निवासी गुरविंदर सिंह ट्रक लेकर पंजाब से खलीलाबाद जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें