फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम-कार की भिड़ंत, दरोगा समेत पांच घायल

Mon, 08 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने मंडी समिति के बगल में खड़ी दरोगा की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़ी परिवहन निगम की बस में पीछे जा भिड़ी। डीसीएम व बस के बीच फंसी कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार दरोगा और उनके परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के पाठक खुदिया निवासी दिनेश कुमार लखनऊ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह लखनऊ के गोमती नगर नगर थाना क्षेत्र के खरगपुर गीतापुरी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को वह लखनऊ से देवरिया अपने पैतृक गांव जाने के लिए निकले थे। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाम लगा था। परिवहन निगम की बस के पीछे उनकी कार खड़ी थी। तभी पीछे से डीसीएम वाहन ने कार में जोरदार ठोकर मार दी। कार आगे खड़ी परिवहन निगम की बस में जा भिड़ी। कार का अगला व पिछला दोनों हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हड़िया चौकी प्रभारी की टीम ने कार में फंसे दिनेश कुमार, उनकी पत्नी संतोषी देवी, बेटे सोनू, बेटी प्रतिभा के अलावा शीला पत्नी कपिल देव को बाहर निकाला। सभी को हल्की चोट आई थी, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें