नगर बाजार (बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाने के पुरैना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने पुलिस के पहुंचने से पहले घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 50 वर्षीय रमाकांत पांडेय बाइक से किसी कार्य से बस्ती आए थे। वापस अपने घर जाते समय पुरैना के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच किसी राहगीर की सूचना पर मड़वा नगर टोल प्लाजा पर तैनात ईएमटी मो. गफ्फार एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। संवाद