फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागिंग कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों में फागिंग कराने कानिर्देश
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने सफाई निरीक्षकों व नायकों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक की। निर्देश देते हुए मिश्रा ने कहा कि वार्डों व प्रमुख मार्गों की साफ सफाई तथा नाले नालियों की सफाई कराते हुए उससे निकलने वाले सिल्ट/कूड़ा कचरा का त्वरित निस्तारण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने वार्डों में फागिंग कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नाले नालियों या जहां भी पानी रुकता हो ऐसे स्थलों पर एंटीलारवा/मैलाथियान पाउडर व हाइपो क्लोराइट्स दवा का छिड़काव नियमित रूप से कराया जाए। वार्डों में व मुख्य मार्गों पर नियमित रूप से फागिंग कराई जाए। सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का नियमित सफाई कराया जाना आवश्यक है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के दौरान पेय जल से जुड़े नलकूप पाइपलाइन व अन्य उपकरणों का संचालन इस तरह से सुनिश्चित करें कि आपूर्ति पालिका क्षेत्र में अधिक से अधिक समय तक सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई हैंडपंप से हो रही है, उन क्षेत्रों में क्लोरीन के टैबलेट उचित मात्रा में वितरित कराई जाए। जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने कहा कि संचारी रोग व कोरोना वायरस की रोक थाम के लिए पर्चे के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पांडेय, सफाई निरीक्षक सोम कुमार, दिनेश वर्मा, सफाई नायक राजाराम, मोहम्मद वसीम, नरेन्द्र, सुरेन्द्र प्रसाद, सहबान, विकास, विनोद, भागवत, विजय नाथ, मोहम्मद रईश, तसौवर, रमेश, आलोक, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें