फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहू-बेटी सम्मेलन में किया गया जागरूक, बताए गए अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना की मिशन शक्ति टीम ने जगह- जगह बहू- बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

थाना गौर की टीम ने कस्बा गौर, रुधौली की टीम ने ग्राम मुगरहा, थाना सोनहा की टीम ने कस्बा भानपुर, थाना वाल्टरगंज की टीम ने ग्राम पीपरी ठाकुर, थाना दुबौलिया की टीम ने दलपतपुर, थाना पैकोलिया की टीम ने कठौतिया सांवली, थाना कोतवाली की टीम ने काशीराम आवास में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं/ बालिकाओं को पंफलेट वितरित कर कानून की जानकारी दी गई।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में प्रदत्त किए गए हेल्पलाइन नंबर -1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मु­ख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाने का सीयूजी नंबर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि जरूरत पड़ने पर किसी आपातकालिन स्थिति में इन नंबरों का प्रयोग कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें