फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोनूपार में आयोजित किया गया बहू-बेटी सम्मेलन

Mon, 20 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति केंद्र/एंटी रोमियो टीम थाना कोतवाली की ओर से सोनूपार में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय आशा, समूह सखी, महिला चौकीदार और अन्य टीम सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र/एंटी रोमियो टीम रानी पांडेय कांस्टेबल संध्या मिश्रा, शिवानी बाजपेई और गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में महिलाओं को बताया।
सम्मेलन में गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन 1930 सहित कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। पम्पलेट और अन्य सामग्री प्रदान कर बहू-बेटियों को जागरूक किया गया। महिलाओं से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी साझा करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एक बहू ने बताया कि उनकी सास दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करती हैं। इस पर संबंधित परिजनों को बुलाकर समझाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें