फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में रविवार को विभिन्न थानों की ओर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व उनके अधिकारों/सुरक्षा एवं बचाव आदि के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही अपने आसपास हो रहे अपराध के प्रति आवाज उठाने की अपील की गई। मिशन शक्ति टीम थाना लालगंज द्वारा ग्राम कचनी में बहू-बेटी सम्मेलन किया गया। थाना वाल्टरगंज ने ग्राम जमदाशाही में बहू-बेटी सम्मेलन किया। छावनी थाना की ओर से ग्राम प्रतापगढ़ कला में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें