बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बहू पर घर से नकदी, जेवर व कागजात ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में लिखा कि उसकी बहू बुधवार को रिश्तेदारी में शादी के लिए खरीदारी करने की बात कह घर से निकली थी। बाद में पता चला कि कि वह किसी युवक के साथ भाग गई है। वह अपने साथ नकदी, जेवर, बैंक व जमीन के कागजात भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। संवाद