मानिकचंद। विकास खंड सल्टौआ की ग्राम पंचायत बसडीलिया में जानवरों को मुंहपका खुरपका का टीकाकरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक डा. नुरुलहुदा ने बताया कि बरसात के मौसम में पशुओ में ये बीमारी तेजी से फैलती है। इसी क्रम में सभी पशुओ को टीका लगाया जाता है। बताया कि बसडीलिया, बसडीला डुहवा में 50 पशुओं को टीका लगाया गया। मौके पर पशुमित्र पतिराज और डाॅ. राजू उपस्थित रहे। संवाद