फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गहने व नकदी लेकर बहू प्रेमी संग फरार

Wed, 06 Nov 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में गहने और नकदी लेकर एक बहू के प्रेमी के साथ फरार हो गई। ससुर ने थाने पर तहरीर देकर इसकी शिकायत की है। इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर अपनी बहू को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहू समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महिला के ससुर ने दुबौलिया थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बहू तीन अगस्त को घर से बच्चे की फीस जमा करने के लिए निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि उनकी बहू को इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला विशाल बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। उनका आरोप है कि बहू को उनकी पत्नी ने अपने सारे गहने रखने के लिए दिए थे। साथ ही, घर से एक लाख 88 हजार रुपये नकद भी चोरी कर अपने साथ ले गई। ससुर ने तहरीर में आरोपी युवक के माता-पिता व बहन को भी आरोपी बनाया है। दुबौलिया पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर वादी की बहू, विशाल समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें